Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो साल में करवाए गए विकास कार्यांे से संतुष्ट हो किया सम्मान

  • ग्राम पंचायत रामयरा नारायण सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को किया सम्मानित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    दो साल के कार्यकाल में ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने पर शनिवार को ग्राम पंचायत रामसरा नारायण सरपंच रमनदीप कौर और ग्राम विकास अधिकारी विमल देवी का ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। गांव के गुरनाम सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी सहित वार्ड पंचों ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांव के अशोक सहारण व गुरनाम सिंह भुल्लर ने कहा कि ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से चुनावों के समय किए गए वादों में से करीब दो साल के कार्यकाल में अधिकतर वादे पूरे कर दिए गए हैं। सरपंच सहित ग्राम पंचायत की पूरी टीम ने दो साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य गांव में करवाए हैं उनके लिए ग्रामीण इनके आभारी हैं। आभार प्रकट करने के लिए ही ग्रामीणों की ओर से यह सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि चक 19 एचएमएच में 10 बीघा जमीन एग्रीकल्चर लैंड थी। पूर्व में वह कोहला ग्राम पंचायत के अधीन थी। चूंकि वह चक 19 एचएमएच ग्राम पंचायत रामसरा नारायण का हिस्सा था। उसका इन्तकाल ग्राम पंचायत रामसरा नारायण के नाम से करवाया गया। दो साल के कार्यकाल में ग्राम पंचायत की ओर से यह सबसे बड़ा कार्य किया गया है। इसके अलावा जोहड़, शमशान भूमि, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक जगहों पर विकास कार्य करवाए गए और करवाए जा रहे हैं। गांव में सड़क-नाली, इंटरलॉकिंग कार्य करवाया गया। पूरी इमानदारी से ग्राम पंचायत की टीम गांव में विकास कार्य करवा रही है। उम्मीद है कि शेष तीन साल के कार्यकाल में ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में और तेजी से विकास कार्य होंगे। वहीं सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सिंह का कहना था कि ग्राम पंचायत में करवाए गए विकास कार्यांे से ग्रामीण संतुष्ट हैं। उन्होंने ग्रामीणों की कुछ समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया है। दो साल पहले सरपंच हरप्रीत कौर के पदभार ग्रहण करने के समय ग्राम पंचायत के पास निजी आय के नाम पर कुछ नहीं था। आज स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत के पास साढ़े चार लाख रुपए तक की निजी आय के स्त्रोत बन गए हैं। ग्रामीणों से किए गए 70 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। दो साल के अन्दर ग्राम पंचायत में पौने चार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इसमें जोहड़, बस स्टैंड, शमशान घाट में विकास कार्य करवाया गया। ग्राम पंचायत के तीन चकों में पेयजल की समस्या चली आ रही थी। वहां जल जीवल मिशन योजना के तहत डिग्गियां स्वीकृत हुई हैं। पूरी ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या का 95 प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। शेष 5 प्रतिशत भी जल्द हो जाएगा। बिना द्वेषता के ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उसका परिणाम आज ग्रामीणों की ओर से किए जा रहे सम्मान के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में उपसरपंच रघुवीर सिंह, रतीराम सूडा, हरनेक सिंह, तरसेम सिंह, शिशपाल, भोजराम, मनीराम, हरभजन सिंह, हरभगवान सिंह, सुखमन्द्र सिंह, महेन्द्रसिंह, हरबंश सिंह, रसपिन्द्र सिंह, रणजीत सार्इं, कृपाराम नेहरा सहित काफी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *