Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विकास कार्यां में आड़े नहीं आने दी जाएगी पार्टीबाजी

  • सूरतगढ़ पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान मील का स्वागत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सूरतगढ़ पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान हजारीराम मील का शनिवार को टाउन की धानमंडी स्थित मील ट्रेडर्स फर्म पर स्वागत किया गया। इस दौरान फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल सहित अन्य व्यापारियों ने नवनिर्वाचित प्रधान मील को माला पहनाकर जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि मतदाताओं ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें प्रधान चुना वे उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। प्रधान मील ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मंडी व्यापारियों के साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि प्रधान रहते पूरी ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के सूरतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों के लिए अधिक से बजट स्वीकृत करवा विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास कार्यांे में पार्टीबाजी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बालकिशन कर्मचन्दानी, सतीश गर्ग, अशोक, धनराज, पप्पू मीणा, नरोत्तम सिंगला, रमेश डाबला, राजकुमार गोयल, पंकज सिंगला, सरपंच रोहित स्वामी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *