Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया बिग बॉस 15 ये कहते ही रो पड़े सलमान

बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा थी कि जल्दी ही बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने घोषणा कर दी हैं कि बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है। अभी तक बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा था क्योंकि घर वालो को भी यही पता था कि जल्दी ही फिनाले हो जाएगा। इस दौरान ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए प्रतिभागी भी एक दूसरे को जमकर टक्कर देते नजर आए। कुछ ने टास्क जीतकर घर में अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फिलहाल बिग बॉस के दो हफ्ते आगे बढ़ने की खबर से सभी घर वाले काफी खुश नजर आए तो वहीं सलमान खान का रिएक्शन भी देखने लायक था।

मेकर्स ने बिग बॉस 15 को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हाल ही में जारी किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ये घोषणा करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही प्रोमो शुरु होता है, तो बिग बॉस की आवाज आती है कि फिनाले वीक जीतने की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इसके बाद सलमान कहते हैं, सभी के लिए एक खुशखबरी है, शो को दो हफ्ते और आगे बढ़ाया जा रहा है। इतना सुनते ही राखी खुशी से उछल पड़ती हैं तो वहीं सभी घर वाले भी के चेहरों पर भी काफी खुशी दिखाई दे रही है, लेकिन सबसे दिलचस्प मूमेंट रहा, सलमान का रिएक्शन। उनका चेहरा देखने लायक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *