कोरोना संक्रमण फिर एक बार पूरे देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की लिस्ट में आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं, जो इस समय कोरोना संक्रमण को झेल रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया अपना दर्द
किश्वर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “मेरा केवल चार महीने का मासूम बेटा निरवैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है।”
बता दें इससे पहले अभिनेता नकुल मेहता का 11 महीना का बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया था।