Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कपिल शर्मा शो:कपिल शर्मा ने शेयर की शो के नए सेट की तस्वीरें, दिखाए होटल चिल पैलेस और 10-स्टार ग्रोसरी स्टोर के नज़ारे, फैन्स से पूछा- सेट कैसा लगा फ़्रेंड्स?

कपिल शर्मा अपने चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। शो के प्रोमो के बाद अब इसके नए सेट की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में सेट पर 10-स्टार ग्रोसरी स्टोर, होटल चिल पैलेस और बैंक ऑफ़ बगोड़ा जैसी चीजें नज़र आ रही हैं। एक छोटा सा सेट-अप लाइव बैंड के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। सेंटर में ब्लू काउच लगाए गए हैं। वहीं, जज अर्चना पूरण सिंह की सीट को स्टेज के सामने लगाया गया है। कपिल ने सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स से पूछा,नया सेट कैसा लगा फ़्रेंड्स? इन तस्वीरों को देखकर मीका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, बहुत बधाई और वेलकम बैक। कश्मीरा शाह ने लिखा-फैब।

21 अगस्त से ऑन एयर हो सकता है शो

द कपिल शर्मा शो की प्रीमियर डेट भी अनाउंस नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शो 21 अगस्त से ऑन एयर हो सकता है। पिछले दिनों कपिल ने कन्फर्म किया था कि शो के पहले मेहमान अक्षय कुमार होंगे जो कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेलबॉटम’ को प्रमोट करते नज़र आएंगे।

अक्षय ने खींची थी टांग

कपिल शर्मा ने पिछले दिनों अक्षय के साथ शो की शूटिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें अक्षय कपिल के पैर छूते नजर आ रहे हैं। कपिल ने मजाक में लिखा, पॉपुलर मूवी एक्टर अक्षय कुमार अपनी आनेवाली फिल्म बेलबॉटम के लिए आशीर्वाद लेते हुए। इसपर अक्षय ने लिखा, हां, आशीर्वाद लेने के बाद मिस्टर अक्षय कुमार मिस्टर कपिल शर्मा के दिमाग को घुटनों में खोजते हुए। बता दें कि कपिल शर्मा का शो इस साल जनवरी में कुछ समय के लिए ऑफ़ एयर हुआ था। दरअसल, दूसरी बार पिता बनने के बाद कपिल पैटरनिटी लीव पर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *