Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साल 2015 में आलिया भट्ट ने फरहान अख्तर को दिया:2015 में आलिया भट्ट ने फरहान को दिया था ‘दिल चाहता है 2’ बनाने का सुझाव, श्रद्धा कपूर और परिणीति के साथ करना चाहती थीं काम

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने के साथ ही अपकमिंग फिल्म जी ले जरा की अनाउंसमेंट कर दी है। ये फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। इसी बीच आलिया का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया था कि वो फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है 2 में श्रद्धा कपूर और परिणीती चोपड़ा के साथ काम करना चाहती थीं।

साल 2015 की फिल्म शानदार के प्रमोशन के दौरान हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा और मुझे, तीनों को दोस्तों की तरह दिल चाहता है के सीक्वल में साथ काम करना चाहिए। मुझे लगता है ये एक बेहतरीन आइडिया है। इसमें बहुत मजा आएगा, मुझे इस बारे में फरहान अख्तर से बात करना चाहिए और इस पर काम करना चाहिए।

जब आलिया के इस आइडिया के बारे में फरहान अख्तर को पता चला तो पहले तो वो खूब हंसे लेकिन बाद में उन्होंने कहा, मुझे पता चला कि आलिया दिल चाहता है 2 में श्रद्धा और परिणीति के साथ काम करना चाहती है। ये मेरे दिमाग में ही है और मैं इस बारे में संजीदगी से सोच रहा हूं, लेकिन इस बार तीन लड़कियों के साथ। देखते हैं ये कैसे होगा।

कपूर एंड संस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फरहान ने फिर इस बात को छेड़ते हुए आलिया से कहा था, मैंने सुना है तुम दिल चाहता है 2 देखना चाहती हो। मैं बताना चाहता हूं कि मैं इस पर विचार कर रहा हूं। आगे एक्टर ने आलिया को कास्ट ना करने का का मजाक उड़ाते हुए कहा, तुम भी जब ये फिल्म देखोगी तो तुम्हें अच्छी लगेगी।

इससे पहले फरहान अख्तर के एक्सेल प्रोडक्शन द्वारा दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई जा चुकी हैं। ऐसे में आलिया, कटरीना और प्रियंका को रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म में देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *