बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आर्यन को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए प्रेरणा दी है। ऋतिक की पोस्ट सामने आने के तुरंत बाद अब कंगना रनोट आर्यन ने आर्यन का सपोर्ट कर रहे सेलेब्स को फटकार लगाई है।
कंगना ने अपनी सोशल मीडिया से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अब सारे माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं। हम गलतियां करते हैं लेकिन हमें इन्हें गौरावान्वित नहीं करना चाहिए। मुझे यकीन है कि ये उसे एक नजरिया देगा और उसे उसके एक्शन के परिणाम का एहसास दिलाएगा। उम्मीद है कि ये उसे विकसित और बड़ा बना सकता है। ये सही है कि हमें किसी के बारे में गॉसिप नहीं करनी चाहिए जब वो परेशानी में हो लेकिन ये आपराधिक है कि हम उसे ये महसूस करवाएं कि जो उसने किया वो गलत नहीं था।’