Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द नोटबुक, प्रिटी वुमन से लेकर द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन तक

ओटीटी दीवानों के लिए हम लेकर आए हैं दुनियाभर की चुनिंदा बेस्ट रोमांटिक फिल्में। अगर आप भी इस वीकेंड फैमिली या दोस्तों के साथ फिल्में देखने की तैयारी में हैं तो यहां एक नजर जरूर डालिए-

द नोटबुक

साल 2004 की फिल्म द नोटबुक एली और नोआह की खूबसूरत लवस्टोरी है। फिल्म के नरेटर ड्यूक हैं जो मिस हैमिल्टॉन के लिए ये लव स्टोरी पढ़ते हैं। हैमिल्टन को भूलने की बीमारी है जो हर रोज बातें भूल जाती हैं। फिल्म को बेहद इमोशनल और रोमांस से भरपूर बनाया गया है।

प्रिटी वुमन

साल 1990 की प्रिटी वुमन एक खूबसूरत सेक्स वर्कर और अमीर बिजनेस टाईकून की लव स्टोरी है। बिजनेसमैन एडवर्ड अपने सोशल इवेंट के लिए विवियन को हायर करते हैं जो एक सेक्स वर्कर हैं। साथ समय बिताते हुए दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते में परेशानी तब आती है जब दुनिया के सामने विवियन की सच्चाई आने लगती है। दोनों इन मुश्किलों से लड़ते हुए कैसे अपने प्यार को जिंदा रखते हैं, फिल्म इसी पर आधारित है। फिल्म में जूलिया रॉबर्ट और रिचर्ड गेरे लीड रोल में हैं। बॉलीवुड फिल्म चोरी-चोरी,चुपके चुपके इस फिल्म से काफी मिलती है।

द टर्मिनल

टॉम हैंक्स और कैथरिन जेटा जॉन्स स्टारर फिल्म द टर्मिनल एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कंट्री वॉर के चलते अपने घर जाते हुए टर्मिनल में फंस जाता है। पहचान का प्रमाण ना होने पर उसे सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट में ही रुकना पड़ता है। एयरपोर्ट में मुश्किल से जिंदगी गुजार रहे टॉम को एयरलाइन्स की एयरहोस्टेज से प्यार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *