Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमेजन पर कार्रवाई:भारत के फ्यूचर ग्रुप से डील सस्पेंड

नई दिल्ली

कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को अमेजन की फ्यूचर कूपन (फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) के साथ 2019 में हुई डील को सस्पेंड कर दिया। रेगुलेटर ने अप्रूवल के दौरान जानकारी छिपाने पर अमेजन पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। CCI ने डील को नए सिरे से देखने के लिए भी कहा है।

फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (FPCL) और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आरोप लगाया था कि अमेजन का FPCL में 49% हिस्सेदारी का मकसद फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को इनडायरेक्ट रूप से कंट्रोल करना था। इन्हीं आरोपों को ध्यान में रखते हुए CCI ने अपना फैसला सुनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *