Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धर्मेंद्र बोले, दिलीप कुमार के निधन के बाद जब उनके घर गया तो सायरा बोलीं- ‘देखो धरम, साहब ने पलक झपकी, ये सुनकर मेरी जान निकल गई’

98 साल के दिलीप कुमार के इंतकाल से बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई ट्रेजेडी किंग के निधन से गमगीन है। 7 जुलाई को उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बुधवार शाम राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं। इनमें से एक धर्मेंद्र भी थे, जो दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बेहद मायूस हो गए। वह उनके घर जाकर सायरा बानो से मिले।

धर्मेंद्र ने सायरा से मुलाकात के बारे में कुछ बातें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। धर्मेंद्र ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर के पास बैठकर रोते दिख रहे हैं और लिखा, ‘सायरा ने जब कहा, धरम देखो साहब ने पलक झपकी है’ दोस्तों ये सुनकर जान निकल गई मेरी, मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे, मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाता। अपना समझकर कह जाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *