Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धोनी के रिकॉर्ड:IPL में धोनी CSK की ओर से 100 कैच लेने वाले विकेटकीपर बने

IPL-2021 फेज-2 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के तीन खिलाड़ियों के विकेट के पीछे कैच पकड़कर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 100 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर हो गए हैं। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर पहले जेसन रॉय का कैच पकड़ा। रॉय 7 गेंदों पर 2 रन ही बना सके। उसके बाद तेजी से हैदराबाद के लिए रन बना रहे ऋद्धमान साहा का कैच रविंद्र जडेजा की गेंद पर पकड़ा। साहा ने 46 गेंदों पर 44 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर प्रियम गर्ग को भी कॉट बिहाइंड करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *