IPL 2021 फेज-2 में चेन्नई और हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया था। धोनी ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 96 मीटर का छक्का जमाकर चेन्नई को जीत दिलाई। फैंस को इससे धोनी का पुराना अंदाज याद आ गया। इसकी तुलना सोशल मीडिया में 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल के छक्के से की जा रही हैं। धोनी ने फैंस की डिमांड पर ये छक्का लगाया था। धोनी के छक्के को देख उनकी बेटी जीवा खुशी से उच्छल पड़ी और उनकी बीवी साक्षी भी बहुत खुश नजर आयी।