नई दिल्ली
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कांग्रेस की मौजूदा हालत को लेकर पार्टी हाईकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अभी के हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है। इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा।
नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा- राहुल के पास कोई पद भी नहीं है, लेकिन वे सभी मामलों में फैसले लेते हैं। कांग्रेस में अब न तो कभी वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग होती है और न कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है।