जयपुर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुंद्रा पोर्ट पर हेरोईन पकड़ने के मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग उठाते हुए नेशनल इंवेस्टिगिटव एजेंसी (NIA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- NIA वह एजेंसी है, जिसने भाजपा से संबंधित आरोपियों को बरी कराया है। जहां जांच एजेंसी का लक्ष्य अपराधियों को जेल भिजवाने का होता है, वहां मोदी-शाह सरकार में उन सबको बरी करवा दिया जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे।
अजमेर दरगाह ब्लास्ट, मक्का मस्जिद केस, समझौता ब्लास्ट, मालेगांव ब्लास्ट के सभी आरोपी बरी हो गए। हमें इसीलिए NIA पर भरोसा नहीं है। वहां वही वकील लगाए जाते हैं जो अपराधियों को सजा दिलवाने की जगह उन्हें बरी करवाने के लिए बहस करते हैं। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।