Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नडाल ने जीता कॅरिअर का 89वां खिताब, महिला वर्ग में हालेप ने मारी बाजी

मेलबर्न

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने पांच माह बाद कोर्ट पर वापसी का जश्न खिताब के साथ मनाया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिका के क्वालिफायर खिलाड़ी मैक्सिमे क्रेसी को एक घंटे 44 मिनट में 7-6, 6-3 से पराजित किया। अगस्त के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले 35 वर्षीय नडाल के कॅरिअर की यह 89वीं टूर लेवल की ट्रॉफी है। नडाल का यह 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच के मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला फाइनल था। नडाल ने 2004 के बाद से हर सत्र में कम से कम एक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रखा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *