Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नरमा की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने जताया विरोध

  • प्रशासन से खरीद व्यवस्था सुचारू करने की मांग
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन धानमंडी में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में नरमा लेकर पहुंचे किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब दोपहर तक उनकी कृषि जिन्स की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मण्डी समिति के समक्ष एकत्रित होकर विरोध जताते हुए शीघ्र नरमा की बोली शुरू करने की मांग की। किसानों ने अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन उन्हें कार्यालय में कोई जिम्मेवार नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *