- वुशु प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया अभिनन्दन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुंचने पर हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जंक्शन स्थित रोटरी क्लब भवन में समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया।