नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इन दिनों आर्यन ड्रग केस के चलते सुर्खियों में हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने उन पर मालदीव जाकर बॉलीवुड सेलेब्स से वसूली करने के आरोप लगाए हैं। समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के सभी आरोपों को गलत बताते हुए बयान दिया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में आगे आए हैं।
शुक्रवार को ट्विटर पर #SameerWankhede ट्रेंड हो रहा है। इस हैशटैग पर महज कुछ ही घंटों में हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं। जहां कुछ लोग समीर वानखेड़े को बॉलीवुड सेलेब्स का सच सामने लाने वाला हीरो बता रहे हैं, वही कुछ लोग उनके लिए सिक्योरिटी की मांग कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने भारत सरकार से अपील करते हुए लिखा है, “भारत की सरकार को समीर वानखेड़े को Z-प्लस सिक्योरिटी देनी चाहिए। नवाब मलिक लगातार उसे धमका रहा है। सुरक्षा कहां है। पब्लिक उनके लिए सिक्योरिटी की मांग करती है।”