Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

​​​​​​​रितेश देशमुख पर ट्रोलर्स ने लगाया हिंदू पर्व में नुक्स निकालने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में एक्टर लगातार कई टॉपिक पर अपनी राय देते हैं। हाल ही में एक्टर ने त्योहारों के समय मिठाई के बढ़ी हुई कीमत और उससे बढ़े वजन को कम करने के लिए लगने वालों पैसों की तुलना की थी। रितेश का ट्वीट सामने आते ही लोगों ने उन पर हिंदू त्योहारों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। एक्टर ने भी नजरअंदाज करने की बजाए ट्रोलर को मजेदार जवाब दिया है।

रितेश ने अपने ट्विटर पर लिखा था, लड्डू 400 रुपए किलो हैं, जलेबी 600 रुपए किलो, काजू बर्फी 800 रुपए किलो, चॉकलेट 1000 रुपए किलो। और वजन कम करना 15000 रुपए किलो। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, मैंने सोचा आपको चेतावनी दे दूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *