Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशेड़ियों के लिए लूट का सुरक्षित ठिकाना बनी हनुमानगढ़ रोड

श्रीगंगानगर। शहर के बीच से गुजरने वाला स्टेट हाइवे हनुमानगढ़ मार्ग अब राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस रोड की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और पुलिस की गश्त तक नहीं हो रही। इस कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार नशेड़ी यहां रात को घूमने निकल पड़ते हैं और बड़ी आसानी से लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। हर तीसरे दिन यहां रात को लूट की वारदात हो रही है। कभी किसी राहगीर को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल लूट लिया जाता है तो कभी नकदी छीन ली जाती है। हनुमानगढ़ रोड के पास स्थित कॉलोनियों के लोगों में रोजमर्रा की इन घटनाओं से रोष व्याप्त है। इस संबंध में लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुलाकात कर लिखित रूप से भी अवगत करवाया है। एसपी से मिले एक शिष्टमंडल ने कहा कि इस मार्ग की अनेक कॉलोनियों में काफी आबादी निवास करती है। नियमित रूप से गश्त नहीं होने के कारण चोर सरेराह लोगों को लूटने में लगे हुए हैं। इस डर से महिलाएं-बच्चियां तो रात को घरों से निकलने से कतराने लगी हैं। लोगों ने यहां नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि रात 10 बजे के बाद यहां कुछ संदिग्ध युवक बाइक पर घूमते रहते हैं। अक्सर यह देखा गया है कि दो-तीन बाइक पर 4 से 6 युवक सवार होते हैं, जो बार-बार चक्कर काटते रहते हैं। आशंका है कि पहले यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की रैकी की जाती है और फिर पीछा कर लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *