Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशे की ऐसी लत, लग्जरी बस में चढ़ चुरा लेता था पैसेंजर्स के लैपटॉप; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

अजमेर

राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस ने लैपटॉप चुराने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। यह शख्स लग्जरी बसों में चढ़कर पैसेंजर्स के लैपटॉप उड़ा देता था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बसों को बनाता था निशाना
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि रोडवेज बसों के यात्रियों के लैपटॉप चोरी की निरन्तर शिकायत सामने आ रही थी। पुलिस ने इस दिशा में खोजबीन शुरू की तो एक स्मैक पीने का आदतन शातिर निगाह में आया। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी स्मैक पीने का आदी निकला। वह अपनी जरूरत को पूरा करने के लिये रोडवेज खासकर लग्जरी बसों में चढ़ जाता और यात्रियों के लैपटॉप चुरा लेता।

मूल रूप से यूपी का रहने वाला
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में थाना कोतवाली के सराय छबीला का रहने वाला सरफराज (40) है। पुलिस को आरोपी के पास से तीन लैपटॉप भी बरामद हुए हैं। वह लैपटॉप चुराने के बाद कहां बेचता था इस बारे में पुलिस जांच में जुटी है।