Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नसबंदी करा चुकी 2 बच्चों की मां से कराई शादी

बाड़मेर

दलालों ने 40 साल के युवक की 3 लाख रुपए लेकर दो बच्चों की मां से शादी करा दी। शादी के बाद दुल्हन पंजाब जाने की जिद करने लगी तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। इस पर महिला गुस्सा हो गई और उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। दो बच्चों के बाद उसने नसबंदी करवा ली थी। महिला दलाल के साथ भागने की फिराक में थी। दूल्हे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को दुल्हन और दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

मामला बाड़मेर के रामदेरिया काश्मीर गांव का है। पीड़ित दूल्हे उमेदाराम ने बाड़मेर कोतवाली रिपोर्ट दी कि वह शोभाला जेतमाल निवासी जूंजाराम को पहले से जानता था। उसने शादी के लिए पंजाब के जसवंत सिंह और सोनू से मुलाकात करवाई। दोनों ने 3 लाख रुपए में शादी करवाने का भरोसा दिलाया। दलालों को 3 लाख रुपए देने के बाद उन्होंने 27 दिसंबर को उमेदाराम और पंजाब की कोरतू बाई (कोड़ा बाई) की मंदिर में शादी करवा दी। दोनों की शादी का एफिडेविट भी बनाया। उमेदाराम ने बताया कि 12 दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद महिला पंजाब जाने की जिद करने लगी। ससुराल वालों ने मना कर दिया। जब उसे पंजाब जाने से रोक दिया तो उसने पूरी कहानी बता दी। उसने उमेदराम के परिवार को बताया कि उसकी पहले से शादी हो रखी है और दो बच्चे भी हैं। दो बच्चों के बाद उसने नसबंदी करवा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *