Friday, April 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 की पारी खेली:13 छक्के लगाकर जीता मेजर लीग टी-20 का फाइनल

डालास

MI न्यू यॉर्क ने अमेरिका की मेजर लीग टी-20 का पहला खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में सीटल ओरकास को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब जीता। MI के कप्तान निकोलस पूरन ने 16 गेंद पर फिफ्टी लगाने के बाद 40 गेंद पर सेंचुरी लगाई। पूरन 137 रन के स्कोर पर नॉट आउट रहे और अपनी टीम को चैम्पियन बनाया।

डालास के ग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में MI ने कप्तान पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर 16 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।

ओरकास से क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी
ग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास को 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर नौमान अनवर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद शेहान जयसूर्या 16 और हेनरिक क्लासेन भी 4 रन बनाकर ही आउट हो गए।

एक एंड से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे एंड से क्विंटन डी कॉक ने तेजी से रन बनाए और अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 52 बॉल पर 87 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक अपनी टीम का स्कोर 140 रन के पार पहुंचा चुके थे।