Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निवेश के लिहाज से घर खरीदने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

नई दिल्ली

कहा जाता है कि पैसों को बैंक में रखने से बेहतर है कि आप उन्हें किसी ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां फायदा ज्यादा हो और साथ ही रिस्क भी कम हो। ऐसे में रियल एस्टेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जानकार भी यही कहते हैं कि अगर आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो उन्हें बैंक में न रखकर आप रियल एस्टेट में निवेश करें। दरअसल, आज के समय में रियल एस्टेट का कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। शहरों की बात तो छोड़ ही दें, गांवों में भी कहीं-कहीं जमीन की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि वो एक आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। अब शहरों की अगर बात करें तो बहुत से ऐसे लोग हैं, जो रहने के अलावा निवेश के लिहाज से भी शहरों में घर खरीद रहे हैं। इसे रेंटल इनकम का भी एक बेहतरीन जरिया माना जाता है, यानी कुल मिलाकर यह आपके दोगुने मुनाफे का सौदा है। लेकिन इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *