नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। शुभम हॉस्पीटल नोहर द्वारा क्षेत्र के गांवों में कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ चिकित्सा एवं परामर्श शिविरों का आयोजन निरंतर जारी हैं। शिविर के दौरान लोगों को कोरोना महामारी को लेकर जागरूक व वैक्सीनेशन की अपील की जा रही हैं। इसी के तहत क्षेत्र के गांव जबरासर के पंचायत भवन में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 256 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में मरीजों को दवाईयां निºशुल्क दी गई। शिविर का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोनी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से मरीजों को घर बैठे लाभ मिलता हैं। इसके लिए उन्होंने शुभम हॉस्पीटल का आभार जताया। शुभम हॉस्पीटल के प्रबंधक हरिसिंह छिम्पा ने हॉस्पीटल के माध्यम से किये जा रहे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्र्याे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक रूप से मास्क लगाने व लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुकेश सिंह राठौड़, महेश पारीक, मुकेश शर्मा, नोरंगलाल, धर्मपाल, तेजाराम, बजरंग सुथार, हरिराम, पवन शर्मा सहित ग्रामीण व जनप्रनिधि उपस्थित थे।