Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बूथ संख्या 28 पर समर्पण निधि अभियान शुरू

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल नोहर द्वारा समर्पण निधि अभियान निरंतर जारी हैं। इसके तहत क्षेत्र के गांव किकराली, असरजाना की बूथ संख्या 28 के अध्यक्ष समुंदर सिंह माली व अमन गोदारा की अध्यक्षता में सह संयोजक संजीव माली के प्रतिष्ठान पर अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहू ने शीघ्र बकाया बूथ समिति को संपूर्ण करने एवं समर्पण अभियान को गति देने का कार्यकताओं से आग्रह किया। बूथ अध्यक्ष दशरथ बाजोरिया ने अपनी संपूर्ण कार्य समिति सोंपी। बैठक में मंडल महामंत्री प्रताप सिंह सहारण, सह संयोजक संजीव माली, मोहन लाल सहू, कृष्ण कुमार, गौशाला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,उप सरपंच मुकेश गोदारा, वार्ड पंच उदय सिंह ,जीवनराम थाकन,राजेश थाकन, शंकर लाल शर्मा, बीरबल राम कस्वा, रामप्रताप माली, राजकुमार धतरवाल, प्रकाश सिंह खींची, जेपी माली, कृष्ण कस्वा, राजू कस्वा, सुरेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।