अहमदाबाद
भालाफेंक में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शनिवार को महत्वाकांक्षी मेल-मिलाप कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद के संस्कारधाम में 75 से अधिक स्कूलों के बच्चों के साथ बातचीत करके उन्हें अच्छा खिलाड़ी बनने के टिप्स दिए। नीरज ने न केवल भालाफेंक के गुर सिखाए बल्कि उनके साथ कई खेल में शामिल हुए।
भारत को ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक का पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने छात्रों को संतुलित आहार, फिटनेस और खेलों के महत्व के बारे में बताया। जब उनसे उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें कम मसाले वाली शाकाहारी बिरयानी पकाना अच्छा लगता है, और साथ में दही हो, तो मजा आ जाता है। इसमें सब्जियों और कार्बोहाइड्रेड के सही मिश्रण के कारण भरपूर खनिज होते हैं। उन्होंने सही चीजें खाने और फिटनेस के लिये सही व्यायाम के गुर साझा किए।