Sunday, July 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एंड्रॉयड फोन में भी अब कोई और नहीं देख पाएगा आपके फोटोज और वीडियो

नई दिल्ली

अब आपके फोन में रखी फोटोज और भी सेफ होंगी। गूगल ने गूगल फोटोज लॉक्ड फोल्डर फीचर को लॉन्च किया है जिसमें आप फोटोज ऐप में लॉक्ड फोल्डर की सर्विस पा सकते हैं। यह आपके फोटोज और वीडियोज को अनचाहे हाथों में पड़ने से बचाता है। गूगल फोटोज लॉक फोल्डर फीचर खास तौर से जून में नए गूगल पिक्सल फोन के लिए लॉन्च किया गया था।

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिक्सल यूजर्स के अलावा भी बाकी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉक्ड फोल्डर फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। गूगल ने इसके पहले सितंबर में ही घोषणा की थी कि यह सर्विस जल्द ही अन्य एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध होगी और अब यह सैमसंग और वनप्लस के कुछ डिवाइस में दिखना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *