Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई

टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी ओर असरजाना में आजादी के इतिहास के अविस्मरणीय नायक आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करने वाले महान देशभक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक रामकरण देहड़ू, ओमप्रकाश ढाका, मुन्शीराम देहड़ू, ओमप्रकाश कस्वां, बंशीलाल ढाका, बनवारी लाल, शिशपाल, राजवीर देहड़ू, शंकरलाल कस्वां, मघाराम, अमरसिंह, पवन, विकास, अजीत सिंह असरजाना आदि ने सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण करके फुल चढ़ाकर जयंती पर कोटी कोटी नमन करके याद किया। बोस का वह नारा भी याद किया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ओर वो हर लम्हा याद किया याद रखिये सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना आदि नेताजी के विचार प्रकट किए गांव वालों ने। अन्त में सुभाष चन्द्र बोस के नारों के साथ जय हिन्द जय भारत के भी नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।