टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। रविवार को दासुवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति के आगे ग्रामीणों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। सुबह 10 बजे प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार नंदलाल बाजिया, उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण, हल्का निरीक्षण नीलम महिया द्वारा ग्रामीणों की मांग ध्यान पूर्वक सुनी गई। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच करीब 7 घंटे तक वार्तालाप चली ग्रामीणों की मांग सर्वसम्पति की कार्यकारिणी की रिपोर्ट यदि फर्जी है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें, चक 34 आरडब्ल्यूडी, 1 एनडीडब्ल्यू 1 व 2 डब्ल्यूडी एवं ढाणियों के सदस्यों को ऋण वितरण दासुवाली ग्राम सेवा सरकारी समिति से ही दिया जावे, और जब तक नहीं समिति का पोर्टल चालू नहीं होता तब तक भी दासुवाली द्वारा ही ऋण वितरित होगा। निरीक्षक नीलम महिया ने बताया कि धरना स्थल पर ग्रामीणों की लगातार यहीं मांग की जाती रही कि हमें सिर्फ दासुवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति से ऋण लेना है परंतु प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि यह ऋण संबंधित पोर्टल खोलना हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी समिति बैंक स्तर का कार्य है क्योंकि यह उपस्थित क्षेत्राधिकार में नहीं होने के कारण प्रकरण की कार्यवाही जिला कलेक्टर को हनुमानगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक निर्देशित किए जाने का निवेदन किया जाना उचित समझा गया।