नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जसाना में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले नोहर फीडर में चार सीपी हेड से 332 क्यूसेक पानी प्रवाहित की सुनिश्चितता सहित दस सूत्री मांगों को लेकर रविवार को 31वें दिन धरना जारी रहा। रविवार को एनपी 11 के अध्यक्ष काशीराम ढुकिया,ओमप्रकाश सहारण, भूपसिंह मूंड, गोपीराम,जगदीश सहारण, सुरेश राहड, बृजलाल घारू, राजेराम बिजारणियां, कालूराम सहारण, जगदीश खाती, महेन्द्र सहारण, गोविन्द मेघवाल सहित किसान बैठे। समिति अध्यक्ष रामकुमार सहारण ने बताया कि मंगलवार तक जुड़Þे किसानों की बैठक ली जाएगी। जिसमें 9 से 25 तक हरियाणा से मिले पानी सहित मांगों की गई कार्रवाही लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। ओर विभाग से 2 जनवरी के समझौते के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर किए गए पत्राचार की जानकारी जुटाई जाएगी। किसानों की बैठक के बाद महापंचायत का दिन तय किया जाएगा।