श्रीगंगानगर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के (प्रांत 3233 ई -1) सदस्यों ने पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा (भिवाड़ी) के आगमन पर लायंस क्लबों ने अलग अलग स्थानों पर स्वागत किया। प्रांतीय कार्यक्रम “सांसों का कर्ज चुकाना है” के तहत नेहरू पार्क में नीम, बेलपत्र, जामुन, गुलाब का पौधारोपण किया गया। पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद सेठी ने बताया कि मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा ने पौधा लगा कर पौधारोपण की शुरुआत की। सुनील अरोड़ा ने लायंस सदस्यों द्वारा समाज हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। वृक्षों का महत्त्व बताते हुए कहा स्वच्छ सांस के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। नेहरू पार्क सेवा समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म भाटिया ने पौधों की सार संभाल का आश्वासन देते हुए लायंस सदस्यों का आभार व्यक्त किया।