बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने गुरुवार को अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी का तीसरा जन्मदिन मनाया। मेहर की इस बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू भी शामिल हुईं। सोहा ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं।
अभिनेत्री सोहा अली खान ने शुक्रवार को मेहर की बर्थडे पार्टी से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,”हैप्पी बर्थडे मेहर और वेल डन नेहा धूपिया और अंगद बेदी। तीन साल के पालन-पोषण और खुशी के अपने छोटे इंद्रधनुष का जश्न मनाने के लिए एक शानदार पार्टी।” सामने आईं इन तस्वीरों में नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आई मेहर के जन्मदिन की यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।