Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी

जालंधर

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य की नई चन्नी सरकार पर फिर हमला किया है। इस बार भी सिद्धू के टारगेट पर DGP इकबालप्रीत सहोता और एडवोकेट जनरल (AG) एपीएस देयोल ही हैं। सिद्धू ने कहा कि इनकी नियुक्ति कर पंजाब सरकार ने नशा और बेअदबी केस के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है।

सिद्धू ने कहा कि इन दोनों को हर हाल में बदलना होगा वर्ना हम पंजाब के लोगों को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। सिद्धू लगातार इन दोनों अफसरों को हटाने पर अड़े हैं। सिद्धू ने इनकी नियुक्ति के बाद ही इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *