Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सच हुई शाहरुख की बात

मुंबई

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप है। इसी बीच शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस करना चाहिए।

सिमी ग्रेवाल के शो में बेटे को लेकर बोले थे शाहरुख
शाहरुख खान 1997 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में गए थे। इस दौरान शाहरुख ने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफाती काम करना चाहिए, जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए। शाहरुख ने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी मजा ले। वो एक बैड बॉय बने और अगर वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा, तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा।’ शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *