Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब में अवैध रेत माइनिंग पर गरमाई सियासत:सूचना देने वाले को सरकार देगी 25 हजार

चंडीगढ़

अवैध रेत माइनिंग पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। सीएम चरणजीत चन्नी की सरकार ने अवैध रेत माइनिंग की सूचना देने पर 25 हजार इनाम की घोषणा की। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि सीएम कार्रवाई करें तो हम उन्हें 25 हजार रुपए देंगे। उधर, अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने तो सीएम चन्नी को ही सबसे बड़ा रेत माफिया बता दिया।

पंजाब में रेत माफिया का मुद्दा लगातार चुनावों में छाया रहता है। इस बार भी चुनाव से पहले इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *