Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आडवाणी का 94वां जन्मदिन

नई दिल्ली

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 94 बरस के हो गए। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह अलग-अलग आडवाणी के घर पहुंचे। आडवाणी को चॉकलेट बेहद पसंद है, इसलिए उनके बर्थडे पर इस साल भी चॉकलेट केक ही काटा गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों के दो-तीन किस्से सुनाए। याद किया कि संगठन के विस्तार के लिए कैसे वो और आडवाणीजी मिलकर काम करते थे। प्रधानमंत्री की किस्सागोई के दौरान आडवाणी चुप रहे। उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द बोला- धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *