Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पक्षपातपूर्ण रवैया… पूर्व जजों ने ‘नफरत की राजनीति’ पर पीएम को लिखे खत का यूं दिया जवाब

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे 108 पूर्व नौकरशाहों के खुले पत्र का पूर्व जजों, नौकशाहों और रिटायर्ड सेना अधिकारियों एक समूह ने जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि पीएम को लिखे खत का उद्देश्य पक्षपातपूर्व था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 108 पूर्व नौकरशाहों के संवैधानिक आचरण समूह (सीसीजी) ने पीएम को लिखे खत में नफरत की राजनीति का उल्लेख किया था और आरोप लगाया था कि भाजपा सरकारों द्वारा आम लोगों में विद्वेष फैलाया जा रहा है। अपने पत्र में पूर्व नौकरशाहों ने इसमें पीएम मोदी पर भी आरोप लगाए थे। साथ ही इसे तुरंत बंद करने की मांग की थी।