चूरू
जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित गांव सहजूसर में सोमवार रात डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर सास-बहू को मौत के घाट उतार दिया। पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर आया, तब उसने आरोपी को भागते हुए देखा। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को मौके से आरोपी का लोअर और एक चूड़ी मिली है।
दूधवाखारा थानाधिकारी राधेश्याम थालोड़ ने बताया कि हत्या के मामले में आज परिवार के शाहरुख खान को पूछताछ के लिए रतन नगर से राउंडअप किया गया है। पूछताछ के बाद स्थिति पूरी खुलकर सामने आएगी। संभावना जताई है कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।