Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

परमबीर की मुसीबत बढ़ी:पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में जारी हुआ तीसरा गैर-जमानती वारंट

मुंबई

कई दिनों से गायब चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ बुधवार को तीसरा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ है। यह मुंबई में दर्ज उगाही के एक मामले में जारी हुआ है।

परमबीर के खिलाफ यह तीसरा NBW मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के केस में जारी हुआ है। मंगलवार को इसी केस से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुए पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 7 दिन की सीआईडी रिमांड पर भेज दिया था।

इससे पहले इसी तरह के एक मामले में ठाणे पुलिस की अर्जी पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले परमबीर के खिलाफ चांदीवाल कमीशन ने भी जमानती वारंट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *