श्रीगंगानगर। लायंस क्लब सैंटर और आरडी बर्मन फैंस क्लब(आरडीबीएफसी) ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा कर रहे अभिनव भारती का स्वागत किया। उनसे पार्क में पौधारोपण करवाया। लायंस क्लब सैंटर के अध्यक्ष परविंदर लूना व आरडी बर्मन के अध्यक्ष श्याम गौस्वामी ने बताया कि अभिनव भारती 7 अक्तूबर से साइकिल यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे 1800 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। अभिनव भारती का उद्देश्य पूरे भारत की यात्रा कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। क्लब सचिव कमल चराया व ललित डोडा ने बताया की आज सुबह कार्यक्रम की शुरुआत अभिनव भारती से पौधारोपण करवाकर की गई। दोनो संस्थाओं ने संयुक्त रूप से अभिनव भारती को सम्मानित किया। अभिनव भारती ने वृक्षों के हमारे जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला। निवर्तमान जोन चेयरपर्सन आशीष अरोड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष केवल सचदेवा, लायंस सेंट्रल के अध्यक्ष एलडी टाक, ग्रेटर के अध्यक्ष चंद्रमोहन, वरिष्ठ लॉयन विनोद सेठी, प्रेम चुघ, विनोबा बस्ती पार्क समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, शैलेंद्रसिंह चौहान, डॉ. ईश्वर भारती, राजकुमार मिड्ढा, पंकज नागपाल, सुरेंद्र खत्री, विवेक शर्मा सहित कई गणमानय मौजूद रहे।