नई दिल्ली
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25 के स्तर पर बंद हुआ।