जल्द ही ग्लूकोज की जांच के लिए सुई का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जो पसीने से ब्लड शुगर के लेवल का पता लगाती है। इस डिवाइस को हाथ में पहनकर ब्लड शुगर की जांच की जा सकेगी।
डिवाइस को तैयार करने वाली पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है इसमें निकिल मेटल का प्रयोग किया गया है यह ब्लड शुगर के प्रति सेंसेटिव है। इसके साथ इसमें गोल्ड का प्रयोग भी किया है, इसलिए किसी भी इंसान को इससे एलर्जी होने का खतरा भी न के बराबर है।