Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान की जीत का जश्न: सांबा में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

जम्मू

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान की टीम ने भारत पर जीत दर्ज की। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग के सांबा जिले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है, चार अन्य की तलाश है। साथ ही अन्य जिलों के मामलों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तंज सकते हुए कहा कि पाक की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों? कुछ लोग ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ जैसे नारे भी लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *