मोहाली
बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने सोमवार दोपहर खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर देसूमाजरा के पास जाम लगा दिया। मौके पर काफी संख्या में पुलिस होने के बावजूद भी टीचर जाम लगाने में कामयाब रहे। जाम के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए घंटों परेशानी उठानी पड़ी।
खरड़ और इसके साथ लगते एरिया के लोग गांवों से होकर घर पहुंचे। हालांकि इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़, दिल्ली और अंबाला जाने वाले ट्रैफिक को खरड़ और कुराली से डायवर्ट कर निकाला। जबकि मोहाली से खरड़ जाने वाले ट्रैफिक को लांडरां और चप्पड़चिड़ी से होकर निकाला गया। टीचरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा।