Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और आठ रन से जीता

ढाका

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पाकिस्तान ने पारी और आठ रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने यह सीरीज भी 2-0 के अंतर से अपने नाम की। ढाका में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बारिश के चलते शुरुआती दिनों में ज्यादा खेल नहीं हो सका। इसके बावजूद पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर शाजिद खान ने इस मैच में 12 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और आबिद अली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी इस मैच में गेंदबाजी की और आखिरी समय में अहम साझेदारी को तोड़कर अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। इसके बाद शाजिद खान ने बाकी विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी। इस मैच में बारिश ने काफी समय बर्बाद किया, लेकिन पाकिस्तान ने सिर्फ 214.7 ओवर के खेल में ही यह मैच अपने नाम कर लिया। आमतौर पर एक टेस्ट मैच में 450 ओवर का खेल होने की संभावना रहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *