Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिछले दो दिन की तुलना में बीकानेर में सुबह की रिपोर्ट कम हुए पॉजिटिव

बीकानेर

पिछले दो दिन से सुबह की रिपोर्ट में चार सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आने के बाद शनिवार को कुछ राहत मिली है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में 358 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि इससे पहले ये संख्या दिन में ही पांच सौ के पार भी पहुंची है। पॉजिटिव कम आने का एक कारण ये भी है कि ढाई हजार टेस्ट ही हुए हैं जबकि पिछले दिनों में ये तीन हजार से ज्यादा थे।

बीकानेर में अब ऐसा कोई एरिया नहीं रह गया है, जहां कोरोना नहीं हो। एक्टिव केस की संख्या अब तीन हजार के आसपास पहुंच रही है। ऐसे में अस्पताल में रोगियों की संख्या तीस के आसपास है। हालांकि अभी भी वेंटीलेटर और ऑक्सीजन जैसी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। जिन एरिया में शनिवार को पॉजिटिव मिले हैं उनमें परकोटे के भीतर के चौक, गली और मोहल्ले सभी शामिल है। तेलीवाड़ा, आसानियों का चौक, शीतला गेट, आचार्यों का चौक, पारीक चौक, जस्सूसर गेट, डीडू सिपाहियान, व्यासों का चौक, बड़ा बाजार, रानी बाजार, रत्तानी व्यासों का चौक्, लाली बाई बगीची, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, सर्वोदय बस्ती, डूडी धर्मकांटा, बंगला नगर, सेटेलाइट अस्पताल, चूना भट्‌टा, रामपुरा, पुरानी गिन्नाणी, बेलासर हाउस, विवेक नगर, सुभाषपुरा, चौतीना कुआ, करणी सिंह स्टेडियम, हारासर हवेली, हेरिटेज होटल, माजिसा बास, पीएमडी स्कूल, जयनारायण व्यास कॉलोनी में पॉजिटिव केस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *