Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में मौसम ने कराया लॉकडाउन

बीकानेर

मकर सक्रांति के बाद बीकानेर में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बीकानेरमें कोहरा था लेकिन मौसम जल्दी खुल गया, वहीं शनिवार को दस बजे तक भी राहत नहीं मिल पाई। दिन की विजिबिलिटी इतनी कम थी कि पांच-सात फीट की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। शनिवार को बीकानेर में सख्त लॉकडाउन की पालना करवाने में मौसम ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह सवेरे इतनी सर्दी के चलते कोई बाहर निकला ही नहीं।

बीकानेर में न्यूनतम पारा गिरकर अब महज 4.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम पारा बीकानेर के साथ ही प्रदेश के लगभग हर जिले में गिरा है। बीकानेर में अधिकतम पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर इन दिनों सबसे ज्यादा ठंडे रहने वाले पड़ौसी जिले चूरू से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। चूरू में कल रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीगंगानगर में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा। संभाग मुख्यालय सबसे ज्यादा ठंडा हो गया है। बीकानेर शहर के अलावा श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरनसर, नोखा, पूगल,देशनोक, बज्जू सहित सभी तहसीलों में कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित रहा।

बीकानेर में लॉकडाउन की तैयारी के चलते पुलिसकर्मी सुबह सवेरे शहर के प्रमुख प्वाइंट्स पर पहुंच गए। मौसम ने उनका भी साथ दिया और भीड़ बहुत कम बाहर निकली। अधिकांश लोग सरकारी दफ्तर जाने के लिए या फिर अस्पताल जाने वाले ही बाहर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *