Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिता के संरक्षण से आजादी मांग रहीं ब्रिटनी स्पीयर्स के समर्थन में आईं रिया चक्रवर्ती, फैन्स के अभियान से जुड़ीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से विवादों में घिरीं रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के पक्ष में एक पोस्ट की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा- #FreeBritney. दरअसल, फ्री ब्रिटनी वह अभियान है, जो पॉप सिंगर के फैन्स ने शुरू किया है। ये फैन्स 2019 में ब्रिटनी द्वारा स्टेज पर वापस आने से इनकार करने के बाद से उनके लिए चिंतिंत हैं।

पिता के संरक्षण से आजादी चाहती हैं ब्रिटनी
बुधवार (23 जून) को ब्रिटनी ने लॉस एंजिलिस की एक अदालत में सुनवाई के दौरान अपनी अपमानजनक संरक्षकता के बारे में खुलासा किया। सिंगर ने अदालत से 13 सालों से उनके जीवन को नियंत्रित कर रही संरक्षकता को समाप्त करने का आग्रह किया। दरअसल, 2008 में ब्रिटनी की मानसिक हालत को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें उनके पिता जैमी स्पीयर्स की गार्जियनशिप (संरक्षण) में रख दिया था। ब्रिटनी ने यह भी कहा कि परिवार ने उनके साथ जो व्यवहार किया है, उसकी वजह से वे उन पर मुकदमा करना चाहती थीं। ब्रिटनी ने कहा कि उनके अज्ञानी पिता और उन अन्य लोगों को जेल में डाल देना चाहिए, जो उनकी संरक्षकता में शामिल थे।

ब्रिटनी ने कोर्ट में और क्या कुछ कहा?
ब्रिटनी ने जज से कहा, “पिछले 13 साल से मुझे जबरदस्ती ड्रग्स दी गई। मुझे इच्छा के विरुद्ध काम करने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं मुझे बर्थ कंट्रोल डिवाइस अपने शरीर से हटाने से भी रोका गया। मैं इस गार्जियनशिप से तिरस्कार में हूं। मैं चकित हूं और तनाव में हूं। मैं अपनी जिंदगी वापस चाहती हूं। अगर मैं काम कर सकती हूं तो मुझे संरक्षण में नहीं रहना चाहिए। मैं इस संरक्षण को अपमानजनक मानती हूं। मैं ऐसा महसूस नहीं करती कि मैं पूरी जिंदगी जी रही हूं।” 

सुशांत के बारे में पोस्ट कर चर्चा में रहीं रिया
बात रिया की करें तो वे 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर की गई अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रही थीं। उन्होंने इसमें लिखा था, “‘ऐसा कोई लम्हा नहीं, जब मैं यकीन करूं कि तुम यहां नहीं हो। लोग कहते हैं कि समय सब ठीक कर देता है, लेकिन मेरा समय और सब कुछ तुम थे। मैं जानती हूं कि तुम अब मेरे गार्जियन एंजल हो। मुझे चंद्रमा से टेलिस्कोप के जरिए देख रहे हो और मेरी रक्षा कर रहे हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *