Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीदे आजम भगतसिंह मार्ग हुआ रोशनी से जगमग

  • वार्ड 14 में लगाए गए ट्यूबलर पोल का लोकार्पण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के वार्ड नम्बर 14 का शहीदे आजम भगतसिंह मार्ग शुक्रवार रात रोड लाइटों की रोशनी से जगमग हो उठा। शुक्रवार रात्रि को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद मंजू रणवां ने वार्ड 14 स्थित चन्ना पीर दरगाह से खालसा कॉलेज तक शहीद-ए-आजम भगतसिंह मार्ग पर लगाए गए ट्यूबलर पोल का विधिवत रूप से लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *